क्षेत्रीय समाचार

थराली विकासखंड की 24 बालिकाओं कोbबालिका सम्मान निधि मिली

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-

थराली, 14 अक्टूबर। चौथी देव भूमि बालिका सम्मान निधि के तहत थराली विकासखंड की 24 बालिकाओं को धनराशि का वितरण किया गया।

थराली के कुराड गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित एक समारोह में राजकीय महाविद्यालय खटीमा से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्र के द्वारा अपने पेंशन से थराली क्षेत्र की गरीब, असहाय,दिव्यांग बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कपड़े, भोजन आदि के लिए 2021 से धनराशि का वितरण करना शुरू किया था।

इसके तहत सोमवार को आयोजित समारोह में 24 बालिकाओं को सम्मान निधि का वितरण किया गया। मूल रूप से थराली ब्लाक के कुराड़ गांव के रहने वाले पुरोहित ने सम्मान निधि का वितरण करते हुए कहा कि बेटी ही हमारी धरोहर है, हमें बेटी के जन्म पर उत्सव मनाना चाहिए, बेटी के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यक जताते हुए कहा कि अगर बेटीयां स्वस्थ एवं शिक्षित रहेंगी तो समाज भी स्वस्थ्य रहेगा।

उन्होंने गरीब, असहाय बालिकाओं की मदद एवं उनकी सुरक्षा के लिए आगे आने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कहा कि नवरात्रि में हम जिन कन्याओ का पूजन करते है, हमें संकल्प लेना होगा कि हमें हमेशा उनका आदर करते रहें।

पूर्व प्राचार्य पुरोहित ने सक्षम लोगों से निर्धन बालिकाओं की शिक्षा के लिए उन्हें सहायता देने के लिए आगे आने की अपील की।इस मौके पर तुलाराम देवराड़ी, पूर्व सूबेदार धर्म दत्त देवराड़ी,दिनेश देवराड़ी, उमा पुरोहित, धनी प्रसाद देवराड़ी, दिनेश देवराड़ी, प्रधानाध्यापक भाग चन्द्र बिष्ट, आंगनवाड़ी कार्यकत्री दीपा देवराड़ी, सहायिका रोशनी पाण्डे, मदुली देवी, नंदी देवी, गीता देवी, गंगा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!