बादल फटने से चमोली के घाट क्षेत्र में भारी तबाही, 10 लापता लोगों की सूची जारी ; कई मकान बहे

गोपेश्वर, 18 सितम्बर ( गुसाईं) । देहरादून में भारी मानसूनी तबाही के बाद आज तड़के चमोली जिले के नंदानगर घाट और आसपास के गावों में बादलों के फटने से भारी तबाही हो गयी। इस आपदा में लगभग 1 दर्जन मकान बहने के साथ ही अब तक 8 लोगों के लापता होने और 2 के घायल होने की सूचना है।
यह सूची नंदानगर (कुनीलियागा पाली) क्षेत्र में लापता व्यक्तियों का विवरण है। इसमें गाँववार जानकारी दी गई है:
नंदानगर (कुनीलियागा पाली)
1. कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह – 42 वर्ष
2. कौना देवी पत्नी कुंवर सिंह – 38 वर्ष
3. विकास पुत्र कुंवर सिंह – 10 वर्ष
4. विशाल पुत्र कुंवर सिंह – 10 वर्ष
5. देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह – 65 वर्ष
6. नरेंद्र सिंह पुत्र कुंतल सिंह
सरपाणी
1. जगदम्बा प्रसाद पुत्र स्वालीराम – 70 वर्ष
2. भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद – 65 वर्ष
धुर्मा
1. गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह
2. ममता देवी पत्नी विश्वम सिंह – 38 वर्ष
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार सारे मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण SDRF और NDRF को घटनास्थल तक पहुँचने में भारी कठिनाइयों सामना करना पड़ रहा है। इस अपदा को लेकर सुबह 5 बजे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के जिलाधिकारी से सम्पर्क बनाएं हुए हैं ।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में 08 लोगों के लापता होने की सूचना है। 02 को बचा लिया गया है।
नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं में भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जनहानि नहीं है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
धुर्मा क्षेत्र में बादल फटने से मोक्ष ने भयंकर रूप धारण कर नीचे सेरा गांव में भारी तबाही मचा दी । सेरा गांव में पत्रकार महिपाल गुसाईं सहित कुछ लोगों के मकान बह गये हैं। महिपाल गुसाई की बेटी की शादी आगामी 23 सितम्बर को होनी है और शादी का सारा समान तथा धन दौलत मोक्ष नदी की भेंट चढ़ गये। महिपाल खाली हाथ सड़क पर आ गये। इस क्षेत्र में इस सीजन की दूसरी आपदा है।
मुख्यमंत्री धामी इस संकट की घड़ी में जिलाधिकारी के माध्यम से स्थिति पर नजर रखे हुए है।
