बिजनेस/रोजगारब्लॉग

बेरोजगारी कैसे मिटेगी?

You can look at any survey — people’s biggest concern is employment. In the India Today Mood of the Nation survey, year after year, more than 70% of respondents express worry about jobs. Before every election, political parties promise to create employment, yet the problem persists in the next election as well. So what is the real solution to this issue?

-By- Milind Khandekar

आप कोई भी सर्वे उठाकर देख लीजिए, लोगों की सबसे बड़ी चिंता रोज़गार है. इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन में साल दर साल 70% से ज़्यादा लोग रोज़गार को लेकर चिंता जताते रहते हैं. किसी भी चुनाव से पहले पार्टियाँ रोज़गार देने का वादा करती हैं लेकिन समस्या अगले चुनाव में भी बनी रहती है? आख़िर इसका तोड़ क्या है?

पहले रोज़गार को लेकर कुछ आँकड़े समझ लीजिए.

  1. काम करने योग्य आबादी (15–64 साल) ≈ 96 करोड़
  2. काम करने या ढूँढने में लगे लोग (Labor Force) ≈ 55%, यानी ≈55 करोड़
  3. इनमें काम कर रहे लोग ≈ 50–52 करोड़. आधे लोग खेती-किसानी में हैं
  4. नियमित सैलरी वाली नौकरी सिर्फ 12–13 करोड़.सरकारी नौकरी वालों की संख्या ≈ 1.5 करोड़
  5. बेरोज़गार लोग (काम खोज रहे) ≈ 3–4 करोड़ (~3–5%)।
  6. युवाओं में बेरोज़गारी ≈ 17%

Morgan Stanley की ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि आने वाले वर्षों में भारत में 8.4 करोड़ नौकरियों की ज़रूरत होगी. अब यह नौकरियाँ आएँगी कहाँ से? इसके जवाब में रिपोर्ट कहती है कि अर्थव्यवस्था को 12% की रफ़्तार से ग्रो करना होगा. अभी रफ़्तार 6-7% के बीच है. यह भी कहा गया है कि अभी जिस रफ़्तार से चल रहे हैं उससे चलते रहे तो बेरोजगारी और बढ़ जाएगी. अभी का स्तर बनाए रखने के लिए भी 9% ग्रोथ की ज़रूरत होगी. यहाँ यह ध्यान रहे कि AI भी नौकरियाँ ले सकता है.

Morgan Stanley ने जो उपाय सुझाए हैं उसमें एक्सपोर्ट बढ़ाना शामिल है. दुनिया के बाज़ार में हमारा हिस्सा डेढ़ प्रतिशत है. अमेरिका में अड़ंगा डाला है, हमें दूसरे देशों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. इसके अलावा इन्फ़्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफ़ैक्चरिंग पर ज़ोर दिया गया है. सरकार इन सब सेक्टर पर ध्यान दे रही है , लेकिन ध्यान डबल देने की ज़रूरत नहीं है. बेरोज़गारी दूर करने के लिए डबल ग्रोथ की ज़रूरत है नहीं तो विकसित भारत जुमला बनकर रह जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!