क्षेत्रीय समाचार

नागनाथ इंटर कॉलेज में पोखरी पुलिस का जनजागरूकता अभियान

पोखरी, 1 जनवरी (राणा)। थाना पोखरी पुलिस ने  राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों, साइबर ठगी और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न समेत विभिन्न महिला अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने पर जोर दिया गया।

थानाध्यक्ष पंत ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं, इसलिए सुरक्षित आवागमन के लिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी.एल. सैलानी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया, अनूप रावत, सुनील किमोठी, जी.एस. रावत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस कर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!