गौचर के निकट बमोथ गांव में पांडव नृत्य में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गौचर, 3 जनवरी (गुसाईं)। पोखरी विकासखंड के गंगा घाटी क्षेत्र के बमोथ गांव में आयोजित पांडव नृत्य में पांडवों के अस्त्र-शस्त्र (बाण) आने के बाद वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। पंचायत घर परिसर में पांडव चौक पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर हुए मनोहारी नृत्य का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
30 दिसंबर से चल रहे इस पांडव नृत्य आयोजन में बाणों के आगमन के साथ ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पंत, सचिव अरविंद गैरोला, युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट के नेतृत्व में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। ग्रामीणों में पांडव लीला को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नारायण भगवान के पार्श्व के रूप में किशन लखेड़ा, अर्जुन की भूमिका में जगमोहन भट्ट, युधिष्ठिर के रूप में चक्रधर चमोला, भीमसेन के रूप में गौचर पुरोहित, नकुल की भूमिका में अर्चित चमोला और सहदेव के रूप में प्रदीप कंडारी दर्शकों को दर्शन दे रहे हैं। द्रौपदी की भूमिका हरीश नेगी निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त नागार्जुन, बबरूबांद, हनुमान सहित अन्य पात्र भी मंचन के दौरान आशीर्वचन देते नज़र आए। ग्राम के आराध्य देव भूमियाल रावल देवता के रूप में अनूप नेगी और लाटू देवता के रूप में दीपक रावत ने भी उपस्थित जनमानस को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पुजारी पंडित प्रदीप लखेड़ा के साथ गांव के वयोवृद्ध सैनानी प्रसाद चमोला, इन्द्र सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह मल्ल, चैन सिंह कंडारी, सुदर्शन सिंह खत्री, मुरली मनोहर लखेड़ा, पुरुषोत्तम लखेड़ा, विनोद पुरोहित, राकेश प्रसाद ममगाईं, संजय लखेड़ा, रमेश भंडारी, रविन्द्र सिंह, चंडी प्रसाद पंत, अनुसूया प्रसाद लखेड़ा, ललिता प्रसाद लखेड़ा, कमला लाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।
