Front Page

सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय आएंगे

श्रीनगर (गढ़वाल), 04 फरवरी। भारत के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं, चीफ प्रोक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. संजय ध्यानी, प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) सूर्य प्रकाश बादल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!