वेद उनियाल विचार मंच का चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह देहरादून में संपन्न

देहरादून, 9 फरवरी। विगत वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता आ रहा वेद उनियाल विचार मंच का चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह–2026 रविवार को शहीद स्मारक, कचहरी परिसर देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी श्री ओमी उनियाल ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री सुभाष बड़थ्वाल रहे।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी श्री रविंद्र जुगरान, पूर्व विधायक व राज्य आंदोलनकारी श्री ओम गोपाल रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, राज्य आंदोलनकारी नेत्री श्रीमती उर्मिला शर्मा, मूल निवास–भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक श्री लुसून टोडरिया तथा राज्य आंदोलनकारी नेत्री श्रीमती द्वारिका बिष्ट शामिल रहीं।
वर्ष 2026 के लिए मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। पोस्टकास्ट के माध्यम से उत्तराखंड की लोकगाथाओं और लोक इतिहास के प्रचार-प्रसार के लिए बारामासा के राहुल कोठियाल, उत्तराखंड के इतिहास एवं लेखन के क्षेत्र में शीशपाल सिंह गुसांई, साहित्य के क्षेत्र में कवयित्री श्रीमती पूजा ध्यानी अमोली, सामाजिक कार्यों के लिए सुरेंद्र सिंह थापा, तथा नशा मुक्ति आंदोलन के कुशल संचालन और युवाओं के बीच जन-जागरूकता अभियान के लिए श्रीमती कुसुम जोशी को मंच द्वारा उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोरथ प्रसाद ध्यानी एवं पूरन सिंह लिंगवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अन्नू पंत, जगदीश कुकरेती, डी.के. पाल, एन.के. गुसाईं, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, सतीश धौलाखंडी, दीपू सकलानी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें विनोद असवाल, सतेंद्र नौगाई, विपिन रावत, दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत, नित्यानंद बंगवाल, विक्रम सिंह राणा, बिजेंद्र राणा, उपेंद्र सेमवाल, मोहन खत्री, सुदेश सिंह, श्रीमती राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट, नमन चंदौला, दुर्गा ध्यानी, सुशील ममगाईं, उमेश इष्टवाल, जोगेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, राकेश जुयाल, संजय बलूनी, ध्यान पाल बिष्ट, वीर सिंह रावत, मोहन थापा, गणेश डंगवाल, यशोदा रावत, पुष्पा रावत, बेलमती बेलवाल सहित अनेक लोग शामिल रहे।
