क्षेत्रीय समाचार

लोनिवि थराली में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

थराली, 10 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। लोक निर्माण विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके चलते विभाग के कई नियमित कार्य प्रभावित होने लगे हैं।

लोनिवि थराली डिवीजन की मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से कार्यबहिष्कार शुरू किया था। मंगलवार को आंदोलन के दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के दूसरे दिन शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवराज सिंह राणा, रोशन लाल निराला, त्रिलोक सिंह नेगी, मोहन सिंह जलाल, कैलाश चंद्र, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार लोहनी, अमन कुमार, दिनेश चंद्र देवराड़ी, कुंवर सिंह, मनीष बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी धरने पर डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!