खेल/मनोरंजन

राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप में अनुनय जोशी ने कांस्य पदक जीता

 

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 12 फरबरी। राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करते हुए राज्य के बागेश्वर निवासी खिलाड़ी अनुनय जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया हैं।

इस प्रतियोगिता में अकेले चमोली जिले की 3 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप 2026 जिस का आयोजन अरूणाचल प्रदेश के रोइंग दिबांग वैली के ऊबड़-खाबड़ किंतु मनोरम दृश्यों के बीच आयोजित किया जा रहा है, में उत्तराखंड राज्य की ओर से कुल 19 साइक्लिस्ट भाग लें रहें हैं।इस टीम में विभिन्न आयु वर्गो की 4 बालिकाएं, युवतियां एवं 15 बालक व युवक प्रतिभाग कर रहे हैं।

12 से 15 फरवरी तक आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के कई राज्यों के साइक्लिस्ट बालक प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य की ओर प्रतिभाग कर रही टीम में मौजूद यूथ वर्ग की ओर से प्रतिभाग कर रहे अनुनय जोशी ने प्रतियोगिता के पहले दिन ही कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया हैं। जिस पर टीम कोच मनीष वर्मा एवं टीम मैनेजर पूर्व सैनिक व मन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट जिनके नेतृत्व में अरूणाचल प्रदेश में खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। ने कांस्य विजेता अनुनय को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने अपेक्षा जताईं हैं कि अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ी भी अपने उम्मदा प्रदर्शन के बलबूते राज्य के लिए और पदक जीतेंगे।
—–
टीम मैनेजर पूर्व सैनिक कलम बिष्ट ने अरूणाचल प्रदेश के रोइंग दिबांग वैली से बताया कि आयोजित हो रही प्रतियोगिता में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राज्य के तमाम क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अलग-अलग आयु वर्गो के तहत एलीट वर्ग में भारत मेहता,अमन गुरंग व रोहन सिंह 23 आयु वर्ग में कपिल,लक्ष्य व सार्थक जूनियर वर्ग में अवन्य
कुमारी अंजू,आयुष रावत
मयंक नारायण व अभय वर्मा
सब-जूनियर वर्ग में प्रिया,कालावती,अश्विन रौथाण,श्रीनिक साह व परजुवल चौहान एवं
यूथ वर्ग में हार्दिक,अनुनय
व स्वास्तिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
——–
विकास खंड देवाल में लंबे समय से विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दे रहे मुन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट ने बताया की राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में देवाल ब्लाक के अंतर्गत उलंग्रा गांव की प्रिया, मुन्दोली गांव की कालावती एवं अंजू इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निश्चित ही बालिकाएं इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिए मेंडल जितेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!