सोल डुंग्री में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 14 फरबरी। सोल डुंग्री में आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उद्घाटन किया। इस मौके प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्यक्ष के गीतों पर उपस्थित जनसमुदाय जमकर थिरका। इस अवसर पर विधायक ने मेले के विकास के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का विधिवत उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत, थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर विधायक ने थराली ब्लाक के सोल डुंग्री गांव में आयोजित मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विकास एवं अपनी पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखने एवं उनके प्रचार, प्रसार के लिए मेलों का आयोजन किया जाना बेहद जरूरी हैं।

विधायक ने कहा कि मेले मंचों में अधिकाधिक स्थानीय लोक कलाकारों को देने का प्रयास किया किए जाने की अपील की।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने शिवरात्रि के पर्व पर डुंग्री में आयोजित मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में लोक संस्कृति को संरक्षित करने के लिए स्थानीय आधार पर लोक मेले का आयोजन होना चाहिए।इस मौके पर उन्होंने डुंग्री मेले को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने भी आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,नंदू बहुगुणा,जिला पंचायत सदस्य हरि राम सोनियाल, महेंद्र नेगी, भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, प्रकाश फर्स्वाण, केडी जोशी, गंगा सिंह बिष्ट आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जबकि डुंग्री प्रधान रेखा देवी, रूइसाण के बिजय लाल, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अमित मिश्रा,संरक्षक प्रेमशंकर रावत,चरण सिंह रावत आदि अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर स्थानीय स्कूल कालेजों, महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मेले का समापन 16 फरवरी को होगा।
——–
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली,उद्यान विभाग, कृषि विभाग,बाल विकास,हिमाद, पंचायतीराज, पुलिस के अग्नि समन, समाज कल्याण, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य विभाग,लीड बैंक आदि के स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहें।
