खेल/मनोरंजन

महाशिवरात्रि के पर्व पर तीन दिवसीय देवाल कौथिग शुरू

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 15 फरबरी। तीन दिवसीय देवाल कौथिग सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले का महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभारंभ हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की महिला मंगल दलों एवं स्कूल, कालेज के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रविवार को देवाल स्थित मेला स्थल पर नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह व जड़ी-बूटी सलाह समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि मेला मंच पर रिबन काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर दोनों ही मुख्य अतिथियों ने वर्षों से देवाल में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाले देवाल कौथिग की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले में कुमाऊं एवं गढ़वाल की जो लोक संस्कृति की झलक दिखती हैं,वह अन्य स्थानों पर नही मिलता हैं। उन्होंने इस मेले के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने तीन दिवसीय मेले में क्षेत्रीय जनता से बढ़कर भाग लेने की अपील की।


——-
तीन दिवसीय मेले के उद्घाटन सत्र में व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, गणेश मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, केडी मिश्रा,जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, देहरादून के युवा व्यवसाई नरेंद्र बिष्ट,पूर्व रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट,अध्यापक कृपाल भंडारी,कांग्रेसी नेता इंद्र सिंह राणा, महावीर बिष्ट, गोविंद पांगती,शहीद मेला कमेटी सवाड़ के अध्यक्ष आलम बिष्ट,बाल कल्याण संरक्षण समिति सदस्य सुरेश कुनियाल,वांण मंदिर कमेटी के कृष्णा बिष्ट आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
मेला कमेटी अध्यक्ष लखन रावत,संरक्षक नरेंद्र बिष्ट,कविता मिश्रा,उमेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गड़िया, उपाध्यक्ष लखपत परिहार, महामंत्री संदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष भजन सिंह,सचिव जितेंद्र बिष्ट,सह सचिव विनायक मिश्रा,संचालक युवराज बसेड़ा,चंद्र शेखर मिश्रा विशाल परिहार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर अध्यक्ष लखन रावत ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जनसहयोग के बल पर मेलें का आयोजन किया जा रहा है। और सहयोग से उत्तरोत्तर मेला विकसित होता जा रहा है।
——–
मेले के उद्घाटन से पूर्व क्षेत्र की महिला मंगल दलों, स्कूलों की छात्राओं ने मेला स्थल से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जो देवाल बाजार होते हुए शिव मंदिर तक गया वहां पर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी गई, उसके बाद यात्रा मंच पर पहुंची और मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के बाद क्षेत्र की ममंद एवं स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!