तीन दिवसीय देवाल कौथिग का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन
— हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट —
थराली/देवाल, 17 फरवरी। शिवरात्रि के महापर्व पर शुरू हुआ तीन दिवसीय देवाल कौथिग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने अगले वर्ष मेले को और अधिक भव्य और व्यापक रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।
बुधवार को आयोजित देवाल कौथिग का उद्घाटन मुख्य अतिथि थराली के क्षेत्र प्रमुख प्रवीण पुरोहित तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप पटवाल ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने देवाल कौथिग की सराहना करते हुए कहा कि यह पिंडर घाटी का एक प्राचीन और समृद्ध कौथिग है, जो आज भी क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने और लोक परंपराओं को सहेजे हुए है। उन्होंने कौथिग के संरक्षण और विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

समापन दिवस पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, देवाल प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सवाड़ के जिपंस बलवीर राम, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, पूर्व महासचिव देवकांत देवराड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट, सवाड़ की प्रधान आशा धपोला, मेलमिंडा के मोहन बिष्ट, मोपाटा के रूप सिंह कुंवर, तोरती के भरत सिंह दानू, मेलखेत के विजय जोशी, धरा के गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू, कांग्रेसी नेता इंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह पांगती, धर्म सिंह कोटेड़ी, ठेकेदार संघ के पुष्कर फर्स्वाण, किशोर घुनियाल, केडी कुनियाली, गंगा सिंह सुयाल तथा देवाल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र रावत सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष लखन रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जन सहयोग से आयोजित देवाल कौथिग को आगामी वर्ष और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक नरेंद्र बिष्ट, कविता मिश्रा, उमेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गड़िया, उपाध्यक्ष लखपत परिहार, महामंत्री संदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष भजन सिंह, सचिव जितेंद्र बिष्ट, सह सचिव विनायक मिश्रा तथा संचालक युवराज बसेड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
कौथिग के दौरान देवाल क्षेत्र की महिला मंगल दलों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ ही निलेश डांस ग्रुप बागेश्वर के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
