लंबे समय बाद पोखरी क्षेत्र में शुरू हुई बारिश, काश्तकारों को मिली राहत
पोखरी, 15 मार्च (राणा)। क्षेत्र में लंबे समय बाद हुई बारिश से काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से सूखे जैसे हालात के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन बारिश शुरू होने से उनकी उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं।
किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं, जौ और सरसों की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। समय पर हुई इस वर्षा से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों की पैदावार बेहतर होने की संभावना है, जिससे उत्पादन में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। काश्तकारों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो रबी की फसल अच्छी होने की संभावना है। बारिश से जहां फसलों को लाभ मिलेगा, वहीं पेयजल स्रोतों और प्राकृतिक जलस्रोतों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
