Front Page

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से किया कुम्भ में सहयोग का अनुरोध

 

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र के विकास हेतु लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए केंद्र से धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि आगामी कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना के प्रथम चरण में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण तथा विद्युत प्रणाली के स्वचालन के लिए ₹325 करोड़ की शीघ्र स्वीकृति आवश्यक है। साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार और ऋषिकेश में कुंभ-2027 की व्यापक तैयारियों के संदर्भ में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
क्षेत्रीय यातायात को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया, जिससे इन शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, यह पहल राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़कर पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों और समग्र विकास को नई गति देगी।
इस पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!