क्षेत्रीय समाचार

राजकीय इंटर कॉलेज रडुवां चांदनीखाल में समर कैंप-2026 शुरू

पोखरी, 28 मई (राणा)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रडुवां चांदनीखाल में बुधवार से सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
समर कैंप का शुभारंभ पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊ और मशकबीन की मधुर धुनों के साथ प्रसिद्ध लोकगीत “दैणा होया खोली का गणेशा हे” की प्रस्तुति से किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग बिखर गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित जीवन, शिक्षा के महत्व तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी डी.पी. कुमेड़ी ने सात दिवसीय समर कैंप की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के ईएलसी प्रभारी डी.एस. राणा, स्काउट्स एवं गाइड प्रभारी नवीन प्रकाश नेगी तथा योग शिक्षक हेमराज सिंह राणा ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान आलोक, अनुष्का और आयुष पारस सहित कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डी.पी. कुमेड़ी ने किया। इस अवसर पर कार्यालय कर्मचारी बीरू लाल एवं गुड्डी देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!