क्षेत्रीय समाचार

भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने पर जोर

 

थराली, 28 जून (हरेन्द्र बिष्ट)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, गोपेश्वर में आयोजित हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठन को मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिले के प्रत्येक क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया तथा संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी मथुरा प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री आनंद सैलानी, जिला उपाध्यक्ष शशी सौनियाल, जिला मंत्री संतोषी तथा सोशल मीडिया प्रभारी आरती भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों को मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!