क्षेत्रीय समाचार

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत थराली में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

थराली, 29 जुलाई (हरेन्द्र बिष्ट)। उत्तराखंड सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान’ के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली में बुधवार से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
शिविर में फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ. अंकित भट्ट (हड्डी रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में वार्ड-3 के पार्षद दिवाकर नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!