13 गांवों और ज्योतिर्मठ की महिलाओं को मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण
ज्योतिर्मठ, 3 अक्टूबर (कपरुवाण)। एनटीपीसी तपोवन ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए चार माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत 16 प्रशिक्षण केंद्रों पर 13 गांवों और ज्योतिर्मठ नगर की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। प्रशिक्षण में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे अपने स्तर पर रोजगार शुरू कर सकें।
मुख्य समारोह के साथ संबंधित गांवों में भी अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। इन केंद्रों पर चार महीने तक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी मुख्य अतिथि रहे। ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह और प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल शैलेंद्र पांडेय, निदेशक सीसीएमसी आर.के. गुप्ता सहित ग्राम प्रधान यशोदा पंत, मोहन लाल बजवाल, विक्रम सिंह, मिथिलेश फर्स्वाण, बीना देवी, रोशनी देवी और विनीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
