धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

रिठाली के शिव मंदिर में गणेश और हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

 

 

सम्भल, 19 अक्टूबर (त्यागी)। कल्कि नगरी सम्भल के ग्राम रिठाली स्थित श्री शिव मंदिर में सोमवार को भगवान गणेश और हनुमान की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित राजवीर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

प्रातः दस बजे हवन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर देश और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान गणेश, हनुमान, शिव और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी भागेश कुमार त्यागी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील त्यागी ने दोनों मूर्तियां जयपुर से तैयार करवाकर मंदिर को भेंट की हैं। जनकपुरी, दिल्ली के समाजसेवी प्रदीप त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी कल्पना त्यागी की स्मृति में मंदिर परिसर में एक कमरे का निर्माण कराया, जिसका विधिवत लोकार्पण कर मंदिर समिति को सौंपा गया।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, कुंवर शशि त्यागी, सुधीर त्यागी, अमित त्यागी, डॉ. जगवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र त्यागी, किरनपाल सिंह, अधिवक्ता प्रवीण चाहल और रवि त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान नवतेज कुमार, पूर्व प्रधान अजय कुमार, भोले सिंह त्यागी, डॉ. सुरेश सैनी, श्रीनिवास, अरविंद कुमार, सौरभ कश्यप, जगदीश ठाकुर, नरेश कुमार, राजपाल सिंह, अक्स त्यागी और आवेश कुमार सहित ग्रामीणों ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!