क्षेत्रीय समाचार

उत्कृष्ट कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं, अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से लगायी गुहार

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 17 अक्टूबर। अटल उत्कृष्ट राइका देवाल में अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता की नियुक्ति किए जाने सहित सीबीएसई के मानकों के अनुरूप सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर पीटीए अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन भेजा है।

अउराइका देवाल के शिक्षा अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सोनी ने शिक्षा मंत्री को भेजें ज्ञापन में कहा है कि लंबे समय से इस कालेज में अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिस कारण पिछले वर्ष यहां पर सीबीएसई पेटेंट से आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विशेष में सर्वाधिक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। इस शिक्षा सत्र में भी अंग्रेजी प्रवक्ता की तैनाती नही हो पाने के कारण अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कहा हैं कि ज्ञापन में कहा हैं कि इस कालेज में सीबीएसई पेटेंट से पढ़ाई करवाई जा रही है किंतु उसके अनुरूप अभी तक कालेज को संसाधन नही दिए गए हैं। इसके अलावा यहां पर लंबे समय से चित्रकला, संगीत एवं कोमर्स विषयों को खोलने की अभिभावक मांग करते आ रहे हैं।अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री से विकासखंड मुख्यालय का कालेज होने के चलते इस कालेज की समस्याओं के निराकरण की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!