राहुल राणा का एनडीए में चयन होने पर पोखरी क्षेत्र में खुशी की लहर
-पोखरी से राजेश्वरी राणा –
विकास खण्ड के विनगढ ग्राम पंचायत के किमखोली तोक निवासी राहुल राणा का एनडीए में चयन होने पर क्षेत्रवासियो ने खुशी जाहिर की है ।
विनगढ ग्राम पंचायत के किमखोली तोक निवासी राहुल राणा वचपन से ही मेधावी और लगनशील रहे हैं । इन्होंने कक्षा 3 तक की पढाई अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय विनगढ से ग्रहण की है । उसके पश्चात आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए इन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से दाखिला लिया तथा 2023 में यहां से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के तुरंत बाद इनका पहले ही प्रयास में एनडीए में चयन हो गया है।
राहुल राणा बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि ,मेधावी और लगनशील विधार्थी रहे हैं ।इनके पिता भगतसिंह सिंह राणा वर्तमान में भारतीय सेना के 9गढ़वाल राफल्स में तैनात हैं और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं । माता मीरा देवी ग्रहणी है। इनकी छोटी बहिन कु पिंकी 11वी कक्षा में पढ़ाई कर रही है ।
राहुल राणा के एनडीए में चयन होने पर बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी, प्रमुख प्रीती भण्डारी,नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, अर्जुन राणा,नारायण सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह राणा,संजय राणा , महिपाल चौहान,विनगढ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान , कैप्टेन रमेश वर्तवाल, कैप्टेन सत्येन्द्र बुटोला, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी,बी आर चौधरी , रमेश चौधरी , कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष सन्तोष चौधरी,भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल राणा का एनडीए में चयन जहां क्षेत्र के लिए गौरव की बात है ।
वहीं क्षेत्र के पढ़े लिखे नौजवानो के लिए प्रेरणास्रोत हैं । वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर देश और प्रदेश की उच्च सेवाओं में चयनित होने में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करे । राहुल राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता के आर्शीवाद और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है । वर्ष 1999 में इसी विकासखंड के सांकरी गांव के कर्नल अजय सिंह रावत का एन डी ए में चयन हुआ था जो कि चमोली जिले के पहले एन डी ए ग्रेजुएट थे ।
