Front Page

सीमान्त जिला चमोली में भाजपा को लगा जोर का झटका, अध्यक्ष पद पर 10 में से दो पर जीते 8 हारे

 

In the local body elections, the ruling Bharatiya Janata Party (BJP) achieved a significant victory in the municipal corporations of the state, asserting its dominance. However, the party received a strong setback in its state president’s home district, Chamoli. The BJP lost the Pokhari Nagar Panchayat, located in the hometown of its state president, Mahendra Bhatt. In this border district, where the BJP had once held considerable influence, it secured only two chairmanships out of the 10 local bodies. After the Badri Nath by-election, this is considered the second blow to the BJP in Chamoli. According to the results of the local body elections received late in the evening, the BJP won the chairmanships of Gopeshwar and Karnaprayag municipal councils out of the 10 local bodies in Chamoli district. In Karnaprayag, the BJP candidate won the chairmanship in a tight contest. On Saturday, the results of the elections for four municipal councils and six Nagar Panchayats in Chamoli district were declared. In Gopeshwar Municipal Council, BJP candidate Sandeep Rawat, and in Karnaprayag, BJP candidate Ganesh Shah won the chairmanships. Meanwhile, in Gauchar, Congress candidate Sandeep Singh and in Jyotirmath, Congress candidate Devshwari Shah won the chairmanships. In the Nagar Panchayats, independent candidate Aarti Navani won the chairmanship in Pipalkoti, while Congress candidates Bina Devi in Nandnagar, Prithvi Singh Rautela in Nandprayag, Mohan Bhandari in Gairsain, Sunita Rawat in Tharali, and independent candidate Sohan Lal in Pokhari were elected as chairpersons.

 

-by- MS Gusain-
गोपेश्वर, 25 जनवरी।  स्थानीय नगर  निकाय चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने जहाँ प्रदेश के  नगर निगमों में  भारी सफलता हासिल कर अपने प्रभुत्व का डंका बजा दिया वहीँ पार्टी  को  अपने प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिला चमोली में  जोर का झटका धीरे से लग गया है। भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गृह नगर  पोखरी की नगर पंचायत  में भी हार गयी।  इस सीमान्त जिले में भाजपा का कभी काफी दबदबा माना  जाता था वहां  10 नगर निकायों में से उसे केवल दो निकायों के अध्यक्ष पद हासिल हुए हैं। बद्रीनाथ उप चुनाव के बाद भाजपा को चमोली में यह दूसरा झटका माना जा रहा है।
देर सांय तक मिले स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों के अनुसार  भाजपा को चमोली जिले की 10 नगर निकायों में से गोपेश्वर और कर्णप्रयाग नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद हासिल हुए हैं। कर्णप्रयाग में भाजपा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी कांटे की टक्कर में जीता है।
 शनिवार को  जिला चमोली में 04 नगर पालिका परिषद और 06 नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए । नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत और कर्णप्रयाग अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की। जबकि गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह और ज्योतिर्मठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
वहीं नगर पंचायतों में पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी, नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी, नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला, गैरसैंण में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी, थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत और पोखरी में निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
जनपद की सभी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकार संदीप तिवारी, निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। ठीक 8.00 बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। इसके बाद राउंड वाईज मतपेटियों की गणना संपन्न हुई और संबंधित निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों ने निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए।
गोपेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत  जीते 
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट को 534 मतो से पराजित किया। बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत को 3274, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट को 2740, निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पुरोहित को 2287, नोटा को 30 वोट मिले और 267 वोट रद्व हुए। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 निर्दलीय सुशीला देवी, वार्ड-2 में बीजेपी के दीपक भट्ट, वार्ड-3 में बीजेपी की ऊषा देवी, वार्ड-4 में कांग्रेस के उमेश सती, वार्ड-5 में बीजेपी के संजय कुमार, वार्ड-6 में कांग्रेस के मनमोहन सिंह, वार्ड-7 में कांग्रेस के सूर्य प्रकाश, वार्ड-8 में निर्दलीय सावित्री बिष्ट, वार्ड-9 में निर्दलीय दीपक बिष्ट, वार्ड-10 में कांग्रेस के विनोद कुमार, वार्ड-11 निर्दलीय पूजा असवाल ने जीत दर्ज की।
…………………..
  ज्योर्तिमठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवश्वरी शाह की जीत   
नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवश्वरी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी की सुषमा डिमरी को 446 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी देवश्वरी शाह को 2341, बीजेपी प्रत्याशी सुषमा डिमरी को 1895, निर्दलीय किरण देवी 404, नोटा को 18 वोट मिले। सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में ललिता देवी, वार्ड-2 प्रदीप भट्ट, वार्ड-3 में दीपक शाह, वार्ड-4 में राजेश्वरी देवी, वार्ड-5 में सौरभ राणा, वार्ड-6 जयदीप मंद्रवाल, वार्ड-7 सुशील, वार्ड-8 में सुनीता देवी, वार्ड-9 प्रवेश डिमरी ने सदस्य पर जीत दर्ज की।
…………………..
 कर्णप्रयाग नगर पालिका ने भाजपा की बचायी इज्जत 
नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग में बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 87 मतों से पराजित किया। बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह को 1074, कांग्रेस के रामदयाल को 987, निर्दलीय गजपाल सोनी को 155, घनश्याम लाल को 46, अनीता देवी को 835, अनिल कुमार को 748, शिशुपाल लाल को 43, बसंती देवी को 131, जय प्रकाश को 11, नोटा को 24 वोट मिले और 119 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में बीजेपी की सीमा, वार्ड-2 में कांग्रेस के उत्तम सिंह, वार्ड-3 में निर्दलीय कमला रतूडी, वार्ड-4 में निर्दलीय सम्पूर्णानंद, वार्ड-5 में बीजेपी के मनोज कुमार, वार्ड-6 में कांग्रेस के रीना देवी, वार्ड- 7 में बीजेपी के हेमा डिमरी ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
………………………….,
गौचर में कांग्रेस का परचम ; भाजप तीसरे नंबर पर 
पालिका परिषद गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 187 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह को 2000, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 1813, बीजेपी अनिल नेगी को 1702, निर्दलीय प्रवेन्द्र कुमार को 43, नोटा को 03 वोट मिले और 120 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस के गौरव कपूर, वार्ड-2 में निर्दलीय पूनम रावत, वार्ड-3 में निर्दलीय विजिया रावत, वार्ड-4 बीजेपी चैतन्या बिष्ट, वार्ड-5 में कांग्रेस की ममता देवी, वार्ड-6 निर्दलीय विनित रावत, वार्ड-7 में कांग्रेस के विनोद कनवासी ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
………………………….
पीपलकोटी में भाजपा चौथे नंबर पर रही 
नगर पंचायत पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति देवी हटवाल को 194 मतों से पराजित किया। आरती नवानी को 654, निर्दलीय ज्योति देवी हटवाल को 460, कांग्रेस की जयंती राणा को 425, बीजेपी की शशि देवली को 321, निर्दलीय हरिबोधनी खत्री को 120, नोटा को 02 वोट मिले और कुल 56 वोट रद्द हुए। पीपलकोटी के वार्ड-1 में निर्दलीय पूजा, वार्ड-2 में निर्दलीय अंकित रावत, वार्ड-3 में बीजेपी की मनोरमा देवी और वार्ड-4 में बीजेपी के अनिल प्रसाद ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
………………………….
नंदानगर घाट में कांग्रेसी बिना रही विजयी 
नगर पंचायत नंदानगर (घाट) में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी संध्या को 183 मतों से पराजित किया। बीना देवी को 650 और संध्या को 467, नोटा को 02 वोट मिले और कुल 09 वोट रद्व हुए। नंदानगर में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस की मंजिला देवी और वार्ड-3 में कांग्रेस की दीपा देवी ने जीत दर्ज की। वही वार्ड-2 और वार्ड-4 के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचिन हुआ है।
………………………..
नंदप्रयाग में कोंग्रेसी पृथ्वी रौतेला ने मारी बाजी 
नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी पंकज सजवाण को 30 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के पृथ्वी सिंह रौतेला को 605, बीजेपी के सौरथ वैष्णव को 499, निर्दलीय पंकज सजवाण को 575, निर्दलीय चंद्र सिंह रावत को 18, निर्दलीय दीपक सिंह को 01, नोटा को 03 वोट मिले और 37 वोट रद्द हुए। नंदप्रयाग में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि वार्ड-2 में कांग्रेस के श्यामलाल, वार्ड-3 में निर्दलीय गीता और वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी अनुसूया प्रसाद ने जीत दर्ज की।
…………………..
गैरसैंण में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी जीते 
नगर पंचायत गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी ममता नेगी को 460 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के मोहन भंडारी को 1605, बीजेपी की ममता नेगी को 1145, यूकेडी के पवन नेगी को 142, निर्दलीय पुष्कर रावत को 480, निर्दलीय मनोज कुमार को 40, नोटा को 04 वोट मिले और 95 वोट यहां पर रद्व हुए। गैरसैंण में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में बीजेपी के मंगल नारायण, वार्ड-2 में निर्दलीय हरेन्द्र सिंह, वार्ड-3 में कांग्रेस के गोविंद सिंह, वार्ड-4 में निर्दलीय सोनाली शाह, वार्ड-5 में कांग्रेस की उमा देवी, वार्ड-6 में बीजेपी की पुष्पा देवी और वार्ड-7 में बीजेपी के दयाल सिंह ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
………………….
थराली में भी कांग्रेस का परचम, सुनीता जीतीं 
नगर पंचायत थराली में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी सुमन देवी को 544 मतों से पराजित किया। कांग्रेस की सुनीता देवी को 905, बीजेपी प्रत्याशी सुमन देवी को 361, निर्दलीय प्रीति देवी को 101, नोटा को 11 वोट मिले और 46 वोट रद्द हुए। नगर पंचायत थराली में सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस की मोहनी देवी, वार्ड-3 निर्दलीय दिवाकर सिंह नेगी और वार्ड-4 में बीजेपी के मोहन पंत ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड-2 देवराडा में मतदान नहीं हुआ।
…………………………
पोखरी में निर्दलीय सोहन जीते, भाजपा  तीसरे नंबर पर 
नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 07 मतों से पराजित किया। निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल को 574, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र 567, बीजेपी के सिताबू लाल को 552, कांग्रेस के समुद्रा देवी को 494, नोटा 09 वोट मिले और 63 वोट रद्व हुए। वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में निर्दलीय प्रशांत पंत, वार्ड-2 में बीजेपी की सुनीता, वार्ड-3 में बीजेपी के गिरीश चंद्र किमोठी, वार्ड-4 में बीजेपी की कुसुम देवी, वार्ड-5 में निर्दलीय सुमित्रा, वार्ड-6 में बीजेपी की रामेश्वरी देवी और वार्ड-7 में बीजेपी के जीतेन्द्र कुमार ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।
( All photo by  Digpal Singh Gusain, Gauchart- Admin)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!