क्षेत्रीय समाचारपर्यावरण

ग्राम पंचायत ग्वाड़ में इको विकास समिति का गठन

गोपेश्वर, 27 जनवरी (एम एस गुसाईं)। केदारनाथ वन्य जीवन प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वाड़ में इको विकास समिति का गठन किया गया।इस मौके पर प्रभाग के उप वन संरक्षक तरूण एस ने समिति के गठन के उद्देश्य के संबंध में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीण को जरूरी जानकारियां दी।

प्रभागीय उप वन संरक्षक तरूण एस की अध्यक्षता में आयोजित ईडीसी की गोष्ठी में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से दोहन कर समिति एवं ग्रामीण अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ ही जंगलों को संरक्षित कर सकते हैं। तरूण एस ने कहा कि समिति के अध्यक्ष से जंगलों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में तमाम तरह के क्रियाकलापों को किया जा सकता हैं जिसमें वन विभाग समिति का हरसंभव सहयोग करने को तैयार हैं।इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि समिति बेहतरीन कार्य कर अपने सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत बनाने के क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं।इस मौके पर अनुभाग अधिकारी जुगल किशोर चौहान,वन्य जीव सलाहकार बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट,सीपी भट्ट पर्यावरण विकास केंद्र सर्वोदय गोपेश्वर के विनय सेमवाल,वन आरक्षी अनुप कुमार, चंद्र मोहन सिंह, पूर्व प्रधान नीरज बिष्ट,वन पंचायत सरपंच कमला देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

प्रधान आरती देवी, सरपंच गीता देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर इको विकास समिति का गठन करते हुए प्रभात बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। जबकि त्रिलोक लाल, सुशील देवी, प्रतिमा देवी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट,मनौरमा बिष्ट, विक्रम सिंह,विनय सेमवाल को सदस्य चुना गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!