उत्तराखण्ड हिमालय के बारे में

उत्तराखण्ड हिमालय के बारे में

पता  : ई-11, फ्रडेंस एन्कलेव, शाहनगर,

डिफेंस कालोनी रोड,

देहरादून. उत्तराखण्ड.

सम्पर्क : 7453021668

ईमेल- uttarakhandhimalaya55@gmail.com

एडमिन एवं मुख्य सम्पादक के बारे में :  श्रीमती उषा रावत की शैक्षिक योग्यता हिन्दी में परास्नातक हैं। दैनिक ट्रिब्यून चण्डीगढ़ एवं पीटीआइ भाषा के लिये देहरादून से संवाददाता के रूप में कार्य कर चुकी हैं। विभिन्न फीचर ऐजेंसियों एवं पत्रिकाओं के लिये आलेख/फीचर लिखती रही हैं। आकाशवाणी में वार्ताएं जारी होती रहीं हैं।

सम्पादक मण्डल :

1-जयसिंह रावत: विभिन्न समाचार पत्रों/ पत्रिकाओं में रिपोर्ट/संवाददाता से लेकर सम्पादक के पद पर कार्य कर चुके हैं। देश की जानी मानी ऐजेंसी PTI और  UNI में भी काम कर चुके हैं। स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सामयिक विषयों पर  निरन्तर देश के हिन्दी/अंग्रेजी पत्र/पत्रिकाओं में लिखते रहते हैं। कई टीवी चैनलों की डिबेट्स के प्रमुख पैनलिस्ट हैं। स्नातक कक्षाओं में पत्रकारिता पढ़ा चुके हैं। 6 पुस्तकें प्रकाशित एवं 2 पुस्तकें प्रकाशनाधीन । दो पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित। विन्सर पब्लिशिंग कंपनी की ईयर बुक का सम्पादन। उत्तराखण्ड हिमालय के साथ अवैतनिक सहयोग। email –jaysinghrawat@gmail.com

2- दिनेश शास्त्री : जन्म केदारनाथ विकासखंड के गांव अंदरवाड़ी में 18 दिसंबर 1960 को। प्रारंभिक शिक्षा गांव में। तत्पश्वात राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, विद्यापीठ और उच्च शिक्षा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर कैंपस। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर उपाधि, राजनीति विज्ञान में एमए तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री उपाधि। देवभूमि साप्ताहिक से 1979 में नंदप्रयाग से पत्रकारिता का ककहरा शुरू किया। बीच में पढ़ाई, लेखन भी चलता रहा। 1985 में दिल्ली में सक्रिय पत्रकारिता से जुड़ा। शेर ए हरियाणा, स्वतंत्र विश्वमानव के बाद 1991 से राष्ट्रीय सहारा नोएडा से 2020 तक कार्य। 2020 दिसंबर में समाचार संपादक पद से सेवानिवृत्त। सम्प्रति स्वतंत्र लेखन, कतिपय वृत्तचित्रों का निर्माण, रेडियो, दूरदर्शन के लिए लेखन, वार्ताओं का प्रसारण तथा समाचार पत्र, पत्रिकाएं और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सतत लेखन में सक्रिय। उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर सेवाकाल के दौरान लोक भाषा, संस्कृति, पर्यावरण, पर्यटन तथा विविध विषयों पर लेखन किया। देहरादून में स्थाई निवास। गांव से बराबर संपर्क और उत्तराखंड के विषयों पर  अनवरत लेखन कार्य। उत्तराखण्ड हिमालय के साथ अवैतनिक सहयोग. contact – dinsemwal@gmail.com

3-त्रिलोचन भट्ट : वर्ष 1989 से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय  से  पत्रकारिता  में  स्नातक करने के बाद उन्होंने देहरादून में छोटे-छोटे अखबारों से अपना कैरियर शुरू किया। बाद में वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र चले गये। दैनिक भास्कर में लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने नई दिल्ली, गुड़गांव, पानीपत, फरीदाबाद और नोएडा जैसे शहरों से दैनिक भास्कर के लिए काम किया। बाद में वे देहरादून लौट आये और कुछ समय तक राष्ट्रीय सहारा से जुड़े रहे। फिलहाल स्वतंत्र लेखन के साथ ही  उत्तराखंड में होने वाले तमाम जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उत्तराखण्ड हिमालय के साथ अवैतनिक सहयोग.

संपर्क: 261 ए, टी एस्टेट, टीएचडीसी कॉलोनी, शिवपुरी बंजारावाला, देहरादून. मेल: trilochanbhatt.tr@gmail.com

error: Content is protected !!