क्राइम

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय का लेखाकर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा, 8 अप्रैल (जाहिद)। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने और एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत तीन लाख रुपये के शौचालय निर्माण टेंडर की एफडीआर जारी करने के एवज में लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मामले की शिकायत मिलने पर विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बुधवार को टीम ने ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में जाल बिछाते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!