Front Page

अजय कुमार सिंह ने संभाला जल विद्युत् निगम के एम डी का कार्यभार

देहरादून, 18 मार्च 2026। उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत वरिष्ठ अभियंता श्री अजय कुमार सिंह ने आज यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

वर्तमान में इसी निगम में अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत श्री सिंह का जल विद्युत क्षेत्र में 29 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने नाथपा-झाकड़ी, कोल डैम, लारजी, मनेरी-भाली द्वितीय और व्यासी जैसी प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण, संचालन और अनुरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

​पदभार संभालने के उपरांत श्री सिंह ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड को ‘ऊर्जा प्रदेश’ बनाने के लक्ष्य को शीघ्रता से प्राप्त करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा, आर.एम.यू. कार्यों और भविष्य के आधुनिक स्रोतों जैसे ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) व पंप स्टोरेज प्लांट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक (परियोजनाएं) सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, विवेक आत्रेय, आशीष कुमार जैन सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!