राजनीति

भाजपा-आर एस एस की अक्षत यात्रा पहुंची देवाल, चुनाव तक घर-घर भगवा फहराने का संकल्प

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 3 जनवरी। अयोध्या से चली अक्षत यात्रा के विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचने पर आरएसएस, भाजपा के  कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य रूप से स्वागत करते हुए  जय श्रीराम के उदघोष के साथ कलश यात्रा निकाली। लेकिन दूसरा पक्ष इसे भाजपा का लोक सभा चुनाव के प्रचार अभियांन का ही  हिस्सा मान रहा है ।

 

अक्षत यात्रा बुधवार को देवाल पहुँची  जहां पर भाजपाईयों एवं धर्म परायण महिलाओं  ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टैक्सी स्टैंड से एक कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार,पुराना बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंची,इस दौरान यात्रा में शामिल लोग वंदेमातरम जय श्रीराम, घर – घर भगवा लहराएगा राम राज फिर आएगा, बोल बजरंगी जय श्रीराम जैसे उदघोष के साथ ही राम के भजन गाते हुए चल रहे थे। एक तरह से इसे भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी मानी जा रही है।

इस दौरान बाजार से लेकर शिव मंदिर तक लोगों को पीले चावलों का अक्षत बांटा गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, रमेश गड़िया, विधायक मिश्रा, युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध फरस्वाण,प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट,पूर्व प्रमुख नंदा देवी, सुनीता मिश्रा,सतेश्वरी देवी, आर एस   एस के गणेश मिश्रा, प्रताप सिंह सुरेश पयाल आदि ने कलश यात्रा का नेतृत्व किया। कोंग्रेसियों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से  भाजपा और संघ परिवार लोगो की धार्मिक भावनाओं को भड़का कर मुफ्त में भोले भाले  लोगों से लोक सभा चुनाव का प्रचार करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!