क्षेत्रीय समाचार

अनिल खंडूड़ी चुने गए उद्योग व्यापार मंडल अपर बाजार कर्णप्रयाग के अध्यक्ष

गौचर, 5 दिसंबर (गुसाईं)। उद्योग व्यापार मंडल अपर बाजार कर्णप्रयाग की नई कार्यकारिणी गठित कर अनिल खंडूड़ी को अध्यक्ष और आदित्य नवानी को महामंत्री चुना गया।

शुक्रवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बनी कार्यकारिणी में रहीश अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र खंडूड़ी को कोषाध्यक्ष, राकेश बिष्ट एवं आशीष बिष्ट को उपाध्यक्ष, कमलेश बिष्ट को संयुक्त महामंत्री, सुनील नैनवाल को मंत्री तथा जयबीर तोपाल व लखपत नेगी को संगठन मंत्री बनाया गया। नावेद सिद्दीकी सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा लखपत सगोई, पुष्कर जखेड़ा, महेंद्र चौधरी, अमित गुप्ता आदि को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संरक्षक मंडल में राजपाल सिंह राणा, कमालुद्दीन सिद्दीकी, महेंद्र प्रसाद गैरोला, दीपेंद्र नेगी, गिरीश पुरोहित, संपूर्णानंद डिमरी, लखपत बिष्ट, गोविंद लाल, संजय डिमरी, महाबीर आर्यन, रघुनाथ बुटोला, विनय पंवार, कैलाश जोशी, कुंदन सिंह, ध्यानी लाल, बीरेंद्र नेगी, जितेंद्र बिषू, गोपाल सिंह, लक्ष्मण नेगी एवं राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया।

शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, जिला महामंत्री सुनील पंवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष रहीम सिद्दीकी, जिला संगठन मंत्री राजेश नेगी, जिला मंत्री सुभाष रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!