क्षेत्रीय समाचारखेल/मनोरंजन

नागनाथ, पोखरी कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू

पोखरी, 23 मार्च (राणा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ, पोखरी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025-26 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. नंदकिशोर चमोला तथा मुख्य संयोजक डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने संयुक्त रूप से किया।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 12 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन शामिल हैं।
प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में भागीदारी ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। इस अवसर पर पूर्व चैंपियन छात्र अभिनव एवं छात्रा नेहा ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
पहले दिन के प्रमुख परिणाम
समारोह के पहले दिन 23 मार्च को विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे—
100 मीटर दौड़
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, राहुल सिंह द्वितीय, पंकज सिंह तृतीय
छात्रा वर्ग: आईशा प्रथम, शिवानी चमोला द्वितीय, सानिया तृतीय
200 मीटर दौड़
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय, राहुल सिंह तृतीय
छात्रा वर्ग: आईशा प्रथम, नेहा द्वितीय, शिवानी चमोला तृतीय
400 मीटर दौड़
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय, कुलदीप तृतीय
छात्रा वर्ग: आईशा प्रथम, सृष्टि बर्त्वाल द्वितीय, शिवानी चमोला तृतीय
800 मीटर दौड़
छात्र वर्ग: सूरज प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय, प्रमोद तृतीय
छात्रा वर्ग: भावना प्रथम, महक द्वितीय, आईशा तृतीय
1500 मीटर दौड़
छात्र वर्ग: पंकज सिंह प्रथम, प्रमोद द्वितीय, सूरज तृतीय
छात्रा वर्ग: तमन्ना प्रथम, आईशा द्वितीय, भावना तृतीय
चक्का फेंक
छात्र वर्ग: पंकज सिंह प्रथम, प्रियांशु रावत द्वितीय, राहुल सिंह तृतीय
छात्रा वर्ग: नेहा प्रथम, भावना द्वितीय, सानिया तृतीय
गोला फेंक
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, पंकज सिंह द्वितीय, कृष बिष्ट तृतीय
छात्रा वर्ग: भावना प्रथम, नेहा द्वितीय, आईशा तृतीय
लंबी कूद
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, राहुल सिंह द्वितीय, कृष बिष्ट तृतीय
छात्रा वर्ग: नेहा प्रथम, पल्लवी द्वितीय, सानिया तृतीय
ऊंची कूद
छात्र वर्ग: प्रियांशु रावत प्रथम, कृष बिष्ट द्वितीय, पंकज सिंह तृतीय
छात्रा वर्ग: पल्लवी प्रथम, नेहा द्वितीय, सानिया तृतीय
समारोह की शेष प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मंगलवार, 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!