अग्निवीर भर्ती 2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
देहरादून, 27 फरवरी . आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) लैंसडाउन द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ज़ोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशन में आयोजित इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भर्ती गढ़वाल मंडल के जिलों—हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग—के स्थायी निवासी (डोमिसाइल) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की संभावित तिथियां 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य प्रस्तावित हैं।
भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर लॉग इन कर सकते हैं।
पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य सहायता के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडाउन से भी संपर्क कर सकते हैं।
