Front Page

उत्तराखंड के देहरादून, लैंसडाउन, रानीखेत और रुड़की सहित देश के 37 सैन्य अस्पतालों मेंआयुर्वेदिक इलाज भी शुरू

नयी दिल्ली,  10  जून  ( उहि )।छावनी बोर्ड अस्पतालों में  सशस्त्र बलों के कर्मियों और असैन्य कर्मचारियों के परिवारों सहित छावनियों के निवासियों को आयुर्वेद के लाभों का विस्तार देने के लिए उत्तराखंड के देहरादून, लैंसडाउन, रानीखेत और रुड़की सहित 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को शुरू किया गया है। यह पहल पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद प्रणाली की दवाओं को एक बड़े समुदाय में और अधिक लोकप्रिय बनाएगी।

इन आयुर्वेद केंद्रों को क्रियाशील बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने मिलकर कार्य किया है। इस पहल में सहयोग करने के लिए आयुष मंत्रालय ने इन आयुर्वेद केंद्रों पर आयुर्वेद चिकित्सकों को तैनात करने की व्यवस्था की है।

अब तक 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को प्रारम्भ कर दिया गया है। शाहजहांपुर और जबलपुर में छावनी बोर्डों के शेष दो अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को जल्द ही शुरू करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!