पर्यावरण

मनुर्भव ने सुद्धोवाला जेल रोड पर हरेला सप्ताह में रोपे सैकड़ों पौधे

 

देहरादून, 18 जुलाई । निराश्रित बच्चों, महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय स्वैच्छिक संगठन मनुर्भव के हरेला सप्ताह में विगत 13 जुलाई से अब तक सैकड़ों पौधों का रोपण किया जा चुका है। 13 जुलाई को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ अभियान सुद्धोवाला, जेल रोड में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान में सिर्फ पौधे नहीं जा रहे हैं बल्कि बाकायदा उनकी देखभाल भी की जा रही है और रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।

मनुर्भव की संस्थापक डॉ. गिरिबाला जुयाल पिछले कई वर्षों से इस अभियान को चला रही हैं। उनके आग्रह पर 14 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर तथा ग्राम प्रधान मंजू नेगी, डॉ. जीपी जुयाल, डा. निधि शर्मा, समीर उनियाल आदि ने स्व. कैप्टन विभूति ढौंढियाल की स्मृति में फौजी बच्चों एवं अन्य की सहायता हेतु चलाये जा रहे एनजीओ “शौर्य नमन ग्रुप” के सक्रिय सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया।

दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने पौधारोपण में भागीदारी की। उसके बाद हरेला पर्व पर आईजी जेल श्रीमती विमला गुंज्याल और डीआईजी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मनुर्भव का यह अभियान आज भी जारी रहा। डा. गिरीबाला जुयाल ने कहा कि कार्यक्रम पूरे वर्षात तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोविड काल से समाज सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है।

जेल बंदियों के बच्चों के कल्याण तथा उन्हें हुनरमंद बनाने के कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं, साथ ही संस्था अपने संसाधनों से निराश्रित और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित नागरिक बनाने के लिए भी प्रयत्नशील है और समाज के जिम्मेदार लोग स्वैच्छिक रूप से भागीदारी देकर कार्यक्रम को बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!