ब्लॉग

पौड़ी के लोकप्रिय अधिकारी भोला दत्त पंत

 

-डा0 योगेश धसमाना-

ब्रिटिश युग में 1926 से 1932 तक पौड़ी में नियुक्त डिपुटी कलेक्टर भोला दत्त पंत बहुत लोकप्रिय अधिकारी रहे थे।अल्मोड़ा के मूल निवासी भोला दत्त जी को पौड़ी बहुत पसंद था। शायद इसी इच्छा के चलते उनके पुत्र के सी पंत जिनका जन्म उनके पौड़ी कार्यकाल में ही डिपुटी धारा के सरकारी भवन में हुआ था।आगे चल कर उनके द्वारा पौड़ी के एक प्रतिष्ठित कमला दत्त बहुगुणा जी के बड़े पुत्र गिरीश चंद्र बहुगुणा के पुत्री से के ,सी पंत के पुत्र से हुआ।इनका यह परिवार आजकल अफ्रीका के नैरोबी में रह रहा है।
के सी पंत देश के कारपोरेट सेक्टर में एक जाना पहचाना है।वे भोपाल के यूनियन कार्बेट कंपनी के निदेशक भी रहे।भोला दत्त पंत के सुपुत्र के सी पंत का जन्म 1930 के आसपास पौड़ी में हुआ था।
पौड़ी और अल्मोड़ा के ये दो संभ्रांत परिवार हमारी सांझी संस्कृति की कहानी को भी सोंधी खुशबू के साथ महका रही है।

एक बात और भोला दत्त पंत पौड़ी लॉन टेनिस ग्राउंड के सक्रिय खिलाड़ी थे। पौड़ी के इबटसन क्लब में 1928 में उनका नाम दर्ज है। पौड़ी के लोकप्रिय डिप्टी कलेक्टर रहे भोला दत्त को उनकी कार्यकुशलता के लिए भारत के तत्कालीन वायसराय ने पुरुस्कृत किया था। भोला दत्त जी ब्रिटिश युग में ऐसे पहले उत्तराखंडी थे जिन्हें अंग्रेजों ने विभागीय प्रोन्नति देकर मेरठ का जिलाधिकारी बनाया था।भोला दत्त पंत जी का एक दुर्लभ फोटो पाठकों के लिए साझा कर रहा हूं।इस विवरण की सूचनाएं पहली बात 1928 में पौड़ी के एक अखबार में प्रकाशित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!