विहिप के जिलाध्यक्ष बंदरों को फल वितरित किये
कोटद्वार, 1 जनवरी (शिवाली)। समाज सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह रावत ने आज नव वर्ष पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्धबली मन्दिर जाकर सिद्ध बाबा के दर्शन किए। तत्पश्चात उन्होंने जंगल में जाकर बंदरों को फल आदि खिलाए।
लोकपाल सिंह रावत निर्धन कन्याओं का विवाह अपने सिममलचोड स्थित तिरलोक रिसारट में कराते रहते हैं, जिसका खर्च वह स्वयं उठाते हैं, यही नहीं, कोरोना काल में भी उन्होंने सैकड़ों परिवारों के राशन की व्यवस्था की है। यहां तक कि स्थानीय प्रशासन को भी कोरोना के लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराया है।