क्षेत्रीय समाचार

थराली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने धूमधाम से मनाई रविदास

थराली, 3 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती के नेतृत्व में चमोली जनपद के विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सप्ताह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में थराली में भी जयंती सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने बताया कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार मोर्चा के बैनर तले जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। मोर्चा की सभी मंडल कार्यकारिणियों को भाजपा के साथ समन्वय बनाकर विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयंती सप्ताह के तहत थराली के अपर बाजार में जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गुरु रविदास द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा थराली के पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह नेगी, थराली की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, सुनीता बिष्ट, मुन्नी कंडार, बूथ अध्यक्ष सुरेश चंद्र भारती सहित पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!