महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया इंदिरा गांधी का जन्म दिवस

गौचर, 19 नवंबर (गुसाईं) ।मेले में भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया।
मेला मंच में आयोजित महिला सशक्तिकरण दिवस का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिमानी वैष्णव ने दीप प्रज्वलित कर किया।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने हुनर से जहां देश के दुश्मनों को लोहा चबवाया वहीं महिलाओं को हर क्षेत्र में निःसंकोच आने के लिए प्रेरित किया। बतौर मुख्य अतिथि हिमानी वैष्णव ने कहा आज महिलाओं में आई जागरुकता का ही नतीजा है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है।
उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इससे महिलाओं को निःसंकोच राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उनका कहना था कि महिलाओं को अपना हक छीनकर लेना चाहिए।
इस मौके पर सारी की पूजा व उनकी पुत्री प्रियांशी ने काफल पाको मिल नि चाखो गाना गाकर सबसे भा विभोर किया। इस अवसर पर कर्णप्रयाग की पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट,जिला महामंत्री आशा, पुष्पा बिष्ट, तहसीलदार सुधा डोभाल,महा प्रबंधक उद्योग अंजली राणा, कुसुमलता गड़िया,पुष्पा कनवासी,शशि कंडवाल,डा प्रीति शर्मा,शशि चमोला, राजेश्वरी नेगी, मनोरमा कंडवाल, गायत्री नेगी, गीता मंदोली, सरोजनी भंडारी, ज्योति कैलखुरा,काजल भंडारी इंदू पंवार, टीका मैखुरी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।
