भाजपा ने गौचर में शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान
गौचर, 2 जनवरी (गुसाईं)। ।भारतीय जनता पार्टी गौचर ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वृहस्पतिवार से प्रचार अभियान की शुरुआत कर ली है।
वृहस्पतिवार को भाजपा के अध्यक्ष पद व सभी सात वार्डों के सभासद प्रत्याशियों ने सर्व प्रथम शैल गांव में भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात गांव का भ्रमण कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल नेगी,मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र डिमरी, महामंत्री सुनील कुमार, प्रत्याशी संजय कुमार, सुषमा बिष्ट, श्रीमती संतोषी शैली, चैतन्य बिष्ट,अ चकोरी देवी, देवेंद्र नेगी, त्रिभुवन सिंह भंडारी के अलावा सुरेंद्र पुंडीर, नितेश चौधरी, राजेंद्र लाल, अरविंद साहनी, बृजू लाल, आशीष शैली, युद्धबीर खत्री, लक्ष्मण सिंह राणा, अनिल जोशी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
