क्षेत्रीय समाचार

भाजपा के गढ़वाल मीडिया प्रमुख भानु कुनियाल को करेंगे मुख्यमंत्री सम्मानित

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र गढ़वाल के मीडिया प्रमुख भानु कुनियाल को 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए बेहतरीन कार्य पर राजधानी देहरादून में एक समारोह में सम्मानित करेंगे।

भाजपा के गढ़वाल लोकसभा के मीडिया प्रमुख भानु कुनियाल के द्वारा पार्टी के द्वारा सोशल मीडिया में पार्टी के लिए बेहतरीन कार्य करने मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उन्हें सक्रियता अवार्ड से नवाजा जाएगा।

मूल रूप से विकासखंड देवाल के बमणबेरा निवासी कुनियाल ने दो बार देवाल मंडल में बतौर युवा मोर्चा के अलावा मीडिया प्रमुख थराली विधानसभा का दायित्व निभा चुके हैं।इस समय वे लोकसभा गढ़वाल क्षेत्र में बतौर मीडिया प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं।कुनियाल को सीएम के द्वारा सम्मानित करने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने कुनियाल को बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!