क्षेत्रीय समाचार

अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस के विरोध से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

 

गौचर, 3 जनवरी (गुसाईं)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर किए जा रहे हमलों से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस का पुतला दहन किया। गौचर रानीगढ़ मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड वर्तमान में न्यायालय के विचाराधीन है, इसके बावजूद कांग्रेस बार-बार इस मामले को राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रही है। उनका आरोप था कि “वीआईपी” मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल देकर दिवंगत अंकिता की आत्मा को भी राजनीति का साधन बनाया जा रहा है।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, सभासद चैतन्य बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, दिनेश डिमरी, ईश्वर नेगी, नितेश चौधरी, दिनेश बिष्ट, अजय बिष्ट, सरोजनी भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!