खेल/मनोरंजन

विज्ञान से विकसित भारत की ओर: पोखरी में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

पोखरी 18 अक्टूबर। शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पोखरी में विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रस्तुतियों के माध्यम से “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” का संदेश दिया।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि भण्डारी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “आज ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ छू रहे हैं और बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।”

विशिष्ट अतिथि श्रीमती भण्डारी ने कहा कि “विज्ञान ने मानव को मंगल ग्रह तक पहुंचाया है और मौसम की सटीक जानकारी से जीवन को सुरक्षित बनाया है।”
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि “विज्ञान ने शिक्षा और समाज दोनों को डिजिटल युग में प्रवेश कराया है।”

महोत्सव में विद्यार्थियों ने STEM, सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य व स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर असवाल एवं ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता परिणाम

जूनियर वर्ग:

सतत कृषि: आराध्य (अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडुवा चांदनीखाल) प्रथम, नितिशा (राइका सरमोला) द्वितीय, अंशिका (उ.प्रा.वि. वल्ली) तृतीय।

अपशिष्ट प्रबंधन: कनिष्क (राइका आली) प्रथम।

हरित ऊर्जा: इच्छा (शिवांगी इंटरनेशनल) प्रथम, आदित्य (राइका सरमोला) द्वितीय।

उभरती प्रौद्योगिकियां: धनंजय (शिवांगी इंटरनेशनल) प्रथम।

गणितीय मॉडलिंग: नब्या (राइका थालाबैड) प्रथम, आयुष (वि.वि. विरसण) द्वितीय, अर्पित खत्री (उ.प्रा.वि. सूगी) तृतीय।

स्वास्थ्य व स्वच्छता: तृषा (शिवांगी इंटरनेशनल) प्रथम, प्रियाशी (राइका सरमोला) द्वितीय।

सीनियर वर्ग:

सतत कृषि: आशीष चौहान (राइका सरमोला) प्रथम, ऋतु (राइका थालाबैड) द्वितीय।

अपशिष्ट प्रबंधन: अनुराग विष्ट (राइका उडामाडा) प्रथम, अनामिका (राइका सरमोला) द्वितीय।

हरित ऊर्जा: अवन्तिका (राइका उडामाडा) प्रथम, आदर्श (वि.वि. विरसण) द्वितीय।

उभरती प्रौद्योगिकियां: अर्पित भण्डारी (राइका नैल सांकरी) प्रथम, कृतिका (राइका रडुवा) द्वितीय।

गणितीय मॉडलिंग: प्रवेश (शिवांगी इंटरनेशनल) प्रथम, हितेश (राइका सरमोला) द्वितीय।

स्वास्थ्य व स्वच्छता: मनस्वी (राइका देवीखेत) प्रथम, नेहा (राइका थालाबैड) द्वितीय।

जल संरक्षण व प्रबंधन: सृष्टि (राइका सरमोला) प्रथम, खुशी (राइका पोगठा) द्वितीय।

निर्णायक मंडल में किशोर देवली, अजयपाल सिंह रावत, दयाल सिंह गढ़िया, संदीप नेगी, पूनम रानी नेगी, सविता राज, उर्मिला नेगी, दिनेश सती और संदीप वर्तवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!