अवरुद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रतूड़ीसेरा में यातायात के लिए खुला
उत्तरकाशी, 15 अक्टूबर। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतूड़ीसेरा के पास मलवा पत्थर आने से आज सांय लगभग 4:40 बजे से यातायात बाधित हो रखा था जिसे रात्रि लगभग 1बजे खोल दिया गया।
है। सीमा सड़क संगठन के द्वारा बताया गया है कि मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी से मलवा-पत्थर गिरने का क्रम जारी रहने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है और रात्रि 9 बजे तक मार्ग के खुलने की संभावना बताई गई थी लेकिन यह मार्ग रात को ही खुल गया। उस स्थान पर यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। सड़क खुलने तक उत्तरकाशी तक आवागमन हेतु यातायात को देवीधार से पिपली धनारी- संकुरणा धार-मानपुर होते हुए डायवर्ट किया गया ।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सड़क को शीघ्रता से खोले जाने तथा इस क्षेत्र में बीआरओ के द्वारा किये जा रहे कार्य से भूस्खलन क्षेत्र के ऊपर स्थित ग्रामीणों की पारिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये थे। यह मार्ग रात्रि 1 बजे यातायात के लिए खुल गया है।