Front Page

उप चुनाव : मंगलौर में 68 और बदरीनाथ में 51 प्रतिशत हुआ मतदान

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड में दो विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत गिर गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। बद्रीनाथ सीट पर 51.43 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर 68.24 प्रतिश्शत मतदान हुआ है।

बद्रीनाथ सीट पर उप चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस के लखपत सिंह बुटीला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली चुनाव मैदान में है। वारी उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। बद्रीनाथ विधानसभा में 102145 मतदाता पंजीकृत है। इसमें पुरुष 52485, महिता 49658 तथा 02 थर्ड जेंडर है। उप चुनाव में 52:43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता है।
बद्रीनाथ विधानसभा के पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर डालेघर्ष 2019 के लोकसभा में 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ।   2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर में 75.95 प्रतिशत और बदरीनाथ में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बुधवार को सुबह आठ बजे से दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दोनों विधानसभा में उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा है। समय से सभी ईवीएम ने काम शुरू कर दिया था।

बदरीनाथ हाईवे बंद होने की वजह से बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद 40 पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम तक ईवीएम नहीं पहुंचा पाईं। चुनाव आयोग ने इन्हें पोलिंग बूथों पर ही रोक दिया है। पोलिंग पार्टियों को यहां पांच किमी पैदल चलना पड़ेगा। यह आधा हिस्सा जंगल से लगा हुआ है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि पैदल रास्ते की वजह से उन्हें यहीं रोका गया है। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ही सुरक्षित रखा गया है। बृहस्पतिवार की शाम तक सड़क मार्ग से ही सभी पार्टियां गोपेश्वर पहुंच जाएंगी। आपको बता दें कि मतदान के लिए रवानगी के बाद भी पोलिंग पार्टियां यहां फंस गई थीं।

 केदारनाथ की सीट भी हो गयी खाली

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद अब यह विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। इस सरकार में तीसरे विधायक की मृत्यु की वजह से सीट खाली हुई है। इससे पहले बागेश्वर विधायक चंदन रामदास के निधन पर रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हुआ था। विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद रिक्त हुई मंगलौर विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!