मुख्य बातें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय पीएमकेएसवाई की एकीकृत कोल्ड चेन और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन स्कीम) योजना के तहत बहु–उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। सरकार ने जुलाई 2025 में 1,000 करोड़ रुपए के परिव्यय की स्वीकृति दी, जिसमें देश भर में 50 नई खाद्य विकिरण इकाइयों के लिए वित्त पोषण शामिल है। जून 2025 तक, कोल्ड चेन योजना के तहत 395 एकीकृत कोल्ड चेन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से 291 परियोजनाएं प्रचलनगत हैं, जिससे 25.52 लाख मीट्रिक टन की संरक्षण क्षमता का सृजन हो रहा है। अगस्त 2025 तक, बहु–उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के लिए 16 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 9 प्रचालनगत हैं। -A PIB Feature – प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ क्या हैं? प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ वे हैं जिन्हें हीटिंग, पाश्चुरीकरण, डिब्बाबंदी, सुखाने, ठंड या प्रशीतन जैसे तरीकों के माध्यम से खपत से पहले उनकी प्राकृतिक अवस्था से बदल दिया गया है। बाजारों में उपलब्ध लगभग सभी खाद्य पदार्थों को सुरक्षा बढ़ाने, निधानी आयु बढ़ाने, पोषण मूल्य में सुधार करने और उपभोक्ताओं के लिए ताजगी बढ़ाने हेतु उत्पादों में कच्चे माल के प्रसंस्करण का कुछ सीमा तक सामना करना पड़ता है। खाद्य प्रसंस्करण में पिछले लाखों वर्षों में- भोजन को भूनने के लिए आग के शुरुआती उपयोग से लेकर अचार बनाने, किण्वन, ठंड और सुखाने जैसी पारंपरिक तकनीकों तक और अब 3 डी फूड प्रिंटिंग जैसे आधुनिक नवोन्मेषणों तक-
Read More