क्षेत्रीय समाचार

चमोली एनएमओपीएस की ऑनलाइन बैठक: पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन तेज करने व दिल्ली धरने की तैयारियों पर चर्चा

 

पोखरी, 14  नवंबर ( राणा )। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की जिला इकाई चमोली की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और तेज़ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि जिले से सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी इस दिल्ली धरने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

जिले के सभी विकास खंडों के पदाधिकारियों की भागीदारी वाली इस बैठक में आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए विकास खंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का भी फैसला हुआ।

एनएमओपीएस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दिल्ली प्रदर्शन में अधिकाधिक शिक्षक-कर्मचारी पहुंचेंगे। संगठन के प्रांतीय सदस्य महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा और संघर्ष को आगे बढ़ाने में सहयोग देना होगा। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने सभी शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन जिलामंत्री सुरेंद्र भगत ने किया।

बैठक में लखपत सिंह नेगी, राजकिशोर बांसकंडी, आनंद फर्सवाण, प्रमाणंद शाती, विनोद बिष्ट, खुशाल सिंह नेगी, मनोज भट्ट, भोलादत्त सिरसवाल सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर नेगी और मंत्री मुकेश नेगी ने भी शिक्षकों व कर्मचारियों से आंदोलन में अधिक सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!