धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

नवमी के पर्व पर कन्या पूजा के साथ ही नंदा भक्तों ने सिद्वपीठ में देवी की पूजा-अर्चना की

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 23 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के तहत नंदादेवी के सिद्वपीठ देवराड़ा में नवमी के पर्व पर कन्याओं की पूजा की गई। इस मौके पर भारी संख्या में नंदा भक्तों ने सिद्वपीठ में देवी की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।

नवरात्र के पावन पर्व पर नंदा सिद्वपीठ देवराड़ा में रविवार को मंदिर में कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना की गई इस दौरान कन्याओं को भोग लगाकर दक्षिणा दी गई।

इस मौके पर कुरूड मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़, एवं देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने देवी भक्तों का सिद्वपीठ में स्वागत किया जबकि नंदा के मुख्य पूजारीयों में सुमार योगेश्वर प्रसाद गौड़, किशोर गौड़,धनिराम गौड़, रमेश गौड़, धनिराम गौड़, कन्हैया प्रसाद गौड़, मनोहर गौड़ आदि के द्वारा पूजा-अर्चना करवाईं गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!