उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में पुतला दहन

देहरादून, 20 अगस्त। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने राज्य सरकार की “उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों” के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून के ऐस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना भी शामिल हुए।
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गैरसैण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धामी सरकार विपक्ष की पूरी तरह अनदेखी की है और जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बची है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की यह कार्यप्रणाली राज्य आंदोलन की भावना और शहीदों के सम्मान के विपरीत है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि गैरसैण राजधानी समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
