क्राइम

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेसी पहुंचे SSP के पास

 

देहरादून, 28 दिसम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार को एक पत्र सौंपा। इसमें सोशल मीडिया पर उनके और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित पत्र में गोदियाल ने कहा कि 27 दिसम्बर 2025 को ‘वसूली अभियान मोर्चा’ नामक एक फेसबुक अकाउंट से एआई एप का दुरुपयोग करते हुए उनके खिलाफ एक फर्जी वीडियो और धार्मिक पहचान वाली पोस्ट डाली गई। उनका आरोप है कि इस सामग्री का उद्देश्य उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वे थलीसैंण और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनकी देशव्यापी राजनीतिक और सामाजिक साख है। आरोप लगाया गया कि 2022 के चुनावों से पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके फर्जी हस्ताक्षरों के साथ एक झूठा पत्र वायरल कर धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गोदियाल ने कहा कि कार्रवाई न होने से ऐसे तत्वों के हौसले बढ़े हैं और अब 2027 के चुनावों को देखते हुए फिर से एआई आधारित फर्जी वीडियो और धार्मिक पोस्ट वायरल की जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की क्लिपिंग भी पुलिस को सौंपी और कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि ‘वसूली अभियान मोर्चा’ फेसबुक अकाउंट के संचालक के खिलाफ सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुलिस मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुवर्षा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, विजय प्रताप मल्ल, उर्मिला थापा, पंकज क्षेत्री, प्रदीप जोशी, अभिनव थापर, आशा मनोरमा शर्मा, पूरन रावत, विनोद चौहान, सूरत सिह नेगी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गडिया, मनमोहन शर्मा, विनोद नेगी, नीनू सहगल, यशपाल चौहान, अखिलेष उनियाल, आमरेन्द्र सिंह, मनीश नागपाल, जगदीश धीमान, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चौहान, शिवानी थपलियाल मि़श्रा, ललित भद्री, सावित्री थापा, विनीत प्रसाद बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, बलवीर सिंह पंवार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!