राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर हालचाल जाना
गौचर, 21 मई (गुसाईं)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी और ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल की अध्यक्षता में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कांग्रेस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों तथा उनके तीमारदारों को फल और जूस देकर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, वरिष्ट कांग्रेसी गजपाल सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशी देवी, लक्ष्मण पटवाल ,यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपक रावत, नगर महामंत्री पुष्कर रावत,शोशल मीडिया के जिला प्रभारी राजेश नेगी,नगर मंडल अध्यक्ष लखपत सगोई ,सुनील नैनवाल,आनंद पंवार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।