क्षेत्रीय समाचार

कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार: मुकेश नेगी

 

गौचर, 2 फरवरी (गुसाईं)। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके मुकेश नेगी ने कहा है कि कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। संगठनात्मक तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है और बूथ कमेटियों का गठन भी पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से विधानसभा प्रभारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं तथा शीघ्र ही संगठन के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। टिकट बंटवारे के सवाल पर मुकेश नेगी ने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, जबकि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!