कांग्रेस का भाजपा को जवाब- राक्षसी प्रवृति हमारी नहीं तुम्हारी है !
देहरादून, 17 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेसियों को राक्षसी प्रवृत्ति का कहे जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सबसे अधिक आपराधिक प्रवृति के और बलात्कारी तथा भ्रष्टाचारी भाजपा में ही है।
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आज जारी एक बयां में कहा कि लोकतंत्र में जितना सत्ता पक्ष महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण विपक्ष भी है और देश और प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते महेंद्र भट्ट को कांग्रेस के प्रति सम्मानजनक शब्दावली में बात करनी चाहिए। दसौनी ने कहा कि कांग्रेस का तो एक वृहद और गौरवशाली इतिहास है आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश के लिए बहुत सारा योगदान और बलिदान दिया है परंतु महेंद्र भट्ट बताएं कि भाजपा और आरएसएस कि देश के लिए अंग्रेजों की मुखबिरी के अलावा क्या भूमिका रही है?
दसौनी ने कहा कि कांग्रेस के लिए तो राजनीतिक सुचिता और मानवता को सर्वोपरि है परंतु सबसे अधिक अधर्मी तो वे लोग हैं जो कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद ,बृजभूषण शरण सिंह,पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार द्वाराहाट विधायक महेश नेगी और अब वर्तमान संगठन महामंत्री के कुकर्मों पर न केवल चुप्पी साढ़े हुए हैं बल्कि उनको बचते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत समूची भाजपा ने चुप्पी साधे रखी उसका जवाब जनता शीघ्र देगी।
दसौनी ने कहा केदारनाथ धाम से 200 किलो सोना चोरी हो गया जांच तो दूर महेंद्र भट्ट के मुंह से शब्द नहीं निकला ।आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में अंकिता को न्याय क्यों नहीं मिला? इस सवाल का जवाब महेंद्र भट्ट तो क्या भाजपा में किसी के पास नहीं है।
दसौनी ने कहा कि आजप्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी सभी हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध में नंबर वन बन गया ऐसे में इस बात की पुष्टि हो चुकी है की राक्षसी प्रवृति के लोग किस दल में हैं। दसौनी ने महेंद्र भट्ट को चुनौती देते हुए कहा की यदि भट्ट रिसर्च करेंगै तो पाएंगे की लोकसभा से लेकर विधानसभाओं तक सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग आज भाजपा में शामिल हैं।